श्री ई. रतन कुमार
का संक्षिप्त परिचय
श्री ई. रतन कुमार ने दिनांक 24 नवंबर 2025 को कार्यपालक निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व वे मुख्य महाप्रबंधक – प्रौद्योगिकी के रूप में बैंक के डिजिटल संवर्धन का दायित्व संभाल रहे थे।
उन्होंने आरईसी (वर्तमान में एनआईटी), इलाहाबाद से बी.ई. (कंप्यूटर साइंस) तथा हैदराबाद विश्वविद्यालय से आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स में एम.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के एनएमआईएमएस से वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर भी किया है.
उन्हें बैंकिंग के विविध क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है, जिसमें मिड कॉर्पोरेट शाखा, कॉर्पोरेट वित्त शाखा के प्रभारी; वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख और अंचल प्रमुख के रूप में कार्य करना शामिल है। परिचालन बैंकिंग और टेक्नोलॉजी दोनों में विविध अनुभव रखने के साथ-साथ प्रक्रिया पुनर्रचना की गहरी समझ के कारण, वह हमारे संगठन में समृद्ध और प्रभावशाली ज्ञान के पूरक हैं.
वर्तमान पदभार ग्रहण करने से पूर्व, उन्होंने बैंक में विभिन्न विभागों जैसे- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, योजना एवं विकास, व्यावसायिक प्रक्रिया पुनर्रचना विभाग, क्रेडिट निगरानी, सीडीआर सेल आदि का भी कार्यभार संभाला है. बैंक की कई परियोजनाओं में से, उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व किया है, जिनमें ओमनी-चैनल और डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं. समग्र रूप से उनके पास टेक्नोलॉजी और बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशकों का अनुभव है।
मुख्य महाप्रबंधक – प्रौद्योगिकी के रूप में, उन्होंने बैंक में डिजिटल पहलों का नेतृत्व किया है और बैंक की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना 'डिजिटल रणनीति और संवर्धन’ में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है.
